सूरह Al-Masad

سورة المسد

क़ुरआन की 114 सूरतों में 111वीं, मक्की, 5 आयतें। उस्मानी लिपि में पूरा अरबी पाठ (हफ़्स अन आसिम) और हिंदी अनुवाद।

#111मक्की5 आयतें
ऐप में पढ़ें और सुनेंक़ारियों की तिलावत सुनें
सूरह संख्या
111
आयतें
5
अवतरण
मक्की
पारा
30
मुसहफ़ के पृष्ठ
603

सुनें · Mishary Rashid Alafasy

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

تَبَّتْ يَدَآ أَبِى لَهَبٍۢ وَتَبَّ ﴿١﴾

1अबु लहब के हाथ टूट जाएँ और वह ख़ुद सत्यानास हो जाए

مَآ أَغْنَىٰ عَنْهُ مَالُهُۥ وَمَا كَسَبَ ﴿٢﴾

2(आख़िर) न उसका माल ही उसके हाथ आया और (न) उसने कमाया

سَيَصْلَىٰ نَارًۭا ذَاتَ لَهَبٍۢ ﴿٣﴾

3वह बहुत भड़कती हुई आग में दाख़िल होगा

وَٱمْرَأَتُهُۥ حَمَّالَةَ ٱلْحَطَبِ ﴿٤﴾

4और उसकी जोरू भी जो सर पर ईंधन उठाए फिरती है

فِى جِيدِهَا حَبْلٌۭ مِّن مَّسَدٍۭ ﴿٥﴾

5और उसके गले में बटी हुई रस्सी बँधी है

क़ुरआन का पाठ: तंज़ील प्रोजेक्ट (tanzil.net), उस्मानी लिपि, हूबहू प्रति, CC BY 3.0। अनुवाद: सुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी।

सूरह Al-Masad में कितनी आयतें हैं?

सूरह Al-Masad में 5 आयतें हैं।

सूरह Al-Masad मक्की है या मदनी?

सूरह Al-Masad मक्की सूरह है, मुसहफ़ के क्रम में 111वीं।

सूरह Al-Masad किस पारे में है?

सूरह Al-Masad पारा 30 में है, मदीना मुसहफ़ के पृष्ठ 603 पर।