- सूरह संख्या
- 105
- आयतें
- 5
- अवतरण
- मक्की
- पारा
- 30
- मुसहफ़ के पृष्ठ
- 601
सुनें · Mishary Rashid Alafasy
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
أَلَمْ تَرَ كَيْفَ فَعَلَ رَبُّكَ بِأَصْحَٰبِ ٱلْفِيلِ ﴿١﴾
1ऐ रसूल क्या तुमने नहीं देखा कि तुम्हारे परवरदिगार ने हाथी वालों के साथ क्या किया
أَلَمْ يَجْعَلْ كَيْدَهُمْ فِى تَضْلِيلٍۢ ﴿٢﴾
2क्या उसने उनकी तमाम तद्बीरें ग़लत नहीं कर दीं (ज़रूर)
وَأَرْسَلَ عَلَيْهِمْ طَيْرًا أَبَابِيلَ ﴿٣﴾
3और उन पर झुन्ड की झुन्ड चिड़ियाँ भेज दीं
تَرْمِيهِم بِحِجَارَةٍۢ مِّن سِجِّيلٍۢ ﴿٤﴾
4जो उन पर खरन्जों की कंकरियाँ फेकती थीं
فَجَعَلَهُمْ كَعَصْفٍۢ مَّأْكُولٍۭ ﴿٥﴾
5तो उन्हें चबाए हुए भूस की (तबाह) कर दिया
क़ुरआन का पाठ: तंज़ील प्रोजेक्ट (tanzil.net), उस्मानी लिपि, हूबहू प्रति, CC BY 3.0। अनुवाद: सुहेल फ़ारूक़ ख़ान और सैफ़ुर्रहमान नदवी।
सूरह Al-Fil में कितनी आयतें हैं?
सूरह Al-Fil में 5 आयतें हैं।
सूरह Al-Fil मक्की है या मदनी?
सूरह Al-Fil मक्की सूरह है, मुसहफ़ के क्रम में 105वीं।
सूरह Al-Fil किस पारे में है?
सूरह Al-Fil पारा 30 में है, मदीना मुसहफ़ के पृष्ठ 601 पर।